15 जुलाई: विश्व प्लास्टिक सर्जरी दिवस आज: पुनर्निर्माण और आत्मविश्वास की एक नई शुरुआत, जीवन को नया आकार देने का विज्ञान

आज 15 जुलाई 2026 है। आज विश्व प्लास्टिक सर्जरी दिवस मनाया जाता है। यह दिवस हर साल 15 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य प्लास्टिक सर्जरी के व्यापक स्पेक्ट्रम, विशेष रूप से पुनर्निर्माण और कॉस्मेटिक प्रक्रियाओं के बारे में जागरूकता फैलाना है।

जागरूकता बढ़ाना भी जरूरी

प्लास्टिक सर्जरी शब्द ग्रीक शब्द “प्लास्टिकोस” (Plastikos) से आया है, जिसका अर्थ है किसी चीज को आकार देना। यह सर्जरी मुख्य रूप से दो प्रकार की होती है।
• पुनर्निर्माण (Reconstructive) सर्जरी: जन्मजात दोषों (जैसे कटे होंठ और तालु), गंभीर जलने के निशान, या दुर्घटनाओं के कारण हुए नुकसान को ठीक करना।
• कॉस्मेटिक (Cosmetic) सर्जरी: शरीर के अंगों का कायाकल्प करना या सुंदरता को बढ़ाना (जैसे लिपोसक्शन, राइनोप्लास्टी आदि)।

जानें कब हुई शुरुआत

इसकी शुरुआत सबसे पहले भारत में ‘एसोसिएशन ऑफ प्लास्टिक सर्जन्स ऑफ इंडिया’ (APSI) द्वारा 2011 में ‘राष्ट्रीय प्लास्टिक सर्जरी दिवस’ के रूप में की गई थी। बाद में, वैश्विक स्तर पर इसकी सफलता और महत्व को देखते हुए 15 जुलाई को विश्व प्लास्टिक सर्जरी दिवस के रूप में मान्यता दी गई। आम लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से वर्ष 2021 से 15 जुलाई को राष्ट्रीय प्लास्टिक सर्जरी दिवस के रूप में मनाये जाने की शुरुआत हुई थी। जिसके बाद वर्ष 2022 में इस आयोजन को वैश्विक स्तर पर मान्यता मिलने के बाद से इसे “विश्व प्लास्टिक सर्जरी दिवस” के मनाए जाने की शुरुआत हुई।