आज 15 जुलाई 2026 है। आज बुधवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा बीतेगा। दिन शुभ और लाभदायक रहने वाला है। आज आपकी मेहनत और लगन रंग लाती नजर आएगी। जिस काम को लेकर आप लंबे समय से प्रयास कर रहे थे, उसमें सफलता मिलने के अच्छे संकेत हैं और अधूरे कार्य भी पूरे हो सकते हैं। संतान की संगति पर थोड़ा ध्यान देना जरूरी रहेगा। काम के सिलसिले में भागदौड़ बनी रहेगी। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों के लिए दिन मेहनत और एकाग्रता का है। परिवार का सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा।
वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। आज का दिन आपके रहन-सहन और जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी काम को पूरा करने के लिए सहयोगियों की मदद लेनी पड़ सकती है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा, लेकिन पेट से जुड़ी छोटी-मोटी परेशानी को नजरअंदाज न करें। घर के लिए कोई नया इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने का योग भी बन रहा है। आपके अच्छे कार्यों की सराहना होगी और सम्मान मिलने की संभावना है।
मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। आज आर्थिक मामलों में किस्मत आपका साथ देती नजर आएगी। आय के नए स्रोत खुल सकते हैं और नए विचार आपके काम को नई दिशा देंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और जीवनसाथी हर कदम पर आपका साथ देंगे। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। धन लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दिन खुशियों से भरा रहेगा। काम में बदलाव करने का विचार आएगा, लेकिन फिलहाल कोई बड़ा फैसला टालना ही बेहतर रहेगा। बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा और उनकी सलाह व्यापार में आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति के साथ धन का लेन-देन करने से फिलहाल बचना ही समझदारी होगी।
सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। आज सफलता पाने के लिए पूरे ध्यान और एकाग्रता के साथ काम करना होगा। कुछ प्रभावशाली लोगों से मुलाकात भविष्य में नए अवसरों के द्वार खोल सकती है। अपनी वाणी पर संयम रखें, क्योंकि छोटी-सी बात भी बड़ा असर डाल सकती है। परिवार के बड़े सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी सरकारी योजना में निवेश करने का विचार भी मन में आ सकता है। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा।
कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज घर-परिवार में खुशी और उत्साह का माहौल रहेगा। आज का दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। एक साथ कई जिम्मेदारियां आने से भागदौड़ बढ़ सकती है। दोस्तों के साथ किसी छोटी पार्टी या मिलन समारोह की योजना बन सकती है। जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचें, वरना परिवार में किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। व्यापार में लाभ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।
तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन अच्छा रहेगा। आज धन और खुशहाली में बढ़ोतरी के अच्छे संकेत हैं। आय बढ़ाने के नए अवसर सामने आएंगे। हालांकि कोई काम आखिरी समय में अटक सकता है, इसलिए पूरी एकाग्रता बनाए रखें। परिवार में किसी शुभ या मांगलिक कार्यक्रम की तैयारियां शुरू हो सकती हैं, जिससे घर में उत्साह का माहौल रहेगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता आज आपको सही दिशा दिखाएगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। आज का दिन उन्नति और नई सफलताओं की ओर इशारा कर रहा है। लगातार मिलने वाली अच्छी खबरें आपका उत्साह बढ़ाएंगी। व्यापार से जुड़े मामलों में आपकी सतर्कता आपको लाभ दिलाएगी। पुरानी परेशानियों से राहत मिलने के संकेत हैं। संतान को अच्छे संस्कार और जीवन के महत्वपूर्ण मूल्य सिखाने का अवसर मिलेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। धन लाभ होगा।
धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा। आज खर्चों पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी होगा। बजट बनाकर चलेंगे तो आर्थिक संतुलन बना रहेगा। यदि कहीं आपका पैसा फंसा हुआ था, तो उसके वापस मिलने की संभावना है। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। परिवार के किसी विषय पर माता-पिता से खुलकर बातचीत करनी पड़ सकती है। यात्रा के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। लंबी यात्रा पर जाने से पहले माता-पिता की सलाह लेना बेहतर रहेगा। धन लाभ होगा।
मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। व्यापार करने वालों के लिए आज का दिन लाभदायक साबित हो सकता है। दूर रहने वाले किसी रिश्तेदार से अच्छी खबर मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। संतान की उपलब्धियां आपको गर्व का अनुभव कराएंगी। अपनी निजी या महत्वपूर्ण जानकारी किसी के साथ साझा करने से बचें। पढ़ाई से जुड़ी परेशानियों का समाधान मिल सकता है। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का योग भी बन रहा है और परिवार में खुशियां आएंगी।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार मिलने की संभावना है। आज रुके हुए काम पूरे करने में थोड़ी मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है। नौकरी में भी कुछ चुनौतियां सामने आएंगी, लेकिन धैर्य और समझदारी से आप उन्हें पार कर लेंगे। परिवार के किसी सदस्य से किया गया वादा निभाने की पूरी कोशिश करेंगे। समय का सही उपयोग ही आज आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगा। यात्रा या बाहर निकलने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी भविष्य के लिए लाभदायक साबित हो सकती है।
मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी। आज आध्यात्मिक कार्यों से जुड़कर आपको सम्मान और नई पहचान मिलने के संकेत हैं। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। नए विचारों पर काम करने वाले लोगों के लिए आज कुछ अच्छे अवसर सामने आ सकते हैं। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।