अल्मोड़ा: उद्यमिता विकास के लिए जिला उद्योग केंद्र ने मांगे आवेदन, इच्छुक संस्थाएं ऐसे करें आवेदन

अल्मोड़ा: ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI) द्वारा ग्रामीण युवाओं और जरूरतमंद परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

दी यह जानकारी

जिसमें भारत सरकार और राज्य सरकार के सहयोग से चलाए जा रहे इस कार्यक्रम में विभिन्न स्वरोजगार आधारित कौशल सिखाए जाएंगे। इस संबंध में निदेशक, एसबीआई आरसेटी ने स्पष्ट किया है कि यह प्रशिक्षण विशेष रूप से निम्नलिखित श्रेणियों के लिए लक्षित है।
• ​आवेदक अल्मोड़ा जनपद का मूल निवासी होना चाहिए।
• ​अभ्यर्थी की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
• ​स्वयं सहायता समूह की महिलाएं या उनके परिवार के सदस्य।
• ​मनरेगा जॉब कार्ड धारक या उनके परिवार के सदस्य।
• ​बीपीएल (BPL) राशन कार्ड या अंत्योदय राशन कार्ड धारक।
• ​पीआईपी (PIP) द्वारा चिन्हित परिवार या अत्यधिक गरीब श्रेणी के परिवारों के सदस्य।

करें संपर्क

इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी प्रशिक्षण से जुड़ी अधिक जानकारी और आवेदन प्रक्रिया के लिए संस्थान के इन मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
• ​9456594607
• ​9837803302
• ​9720652539