उत्तराखंड में शिक्षकों के स्थानांतरण प्रक्रिया: इतने जुलाई से कर सकेंगे आवेदन, 15 जुलाई को जारी होगी रिक्त पदों की सूची

उत्तराखंड: उत्तराखंड के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाचार्यों, प्रवक्ताओं और सहायक अध्यापकों (एलटी) के लिए स्थानांतरण का रास्ता साफ हो गया है। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने वार्षिक स्थानांतरण प्रक्रिया के लिए विस्तृत समय-सारिणी और दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

दिशा-निर्देश जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस वर्ष विभाग को स्थानांतरण प्रक्रिया पूरी करने के लिए शासन से 55 दिनों का अतिरिक्त समय मिला है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक विनोद प्रसाद सिमल्टी द्वारा जारी आदेशानुसार, ‘उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम-2017’ की धारा 17(1)(ख) के तहत आने वाली प्रथम पांच श्रेणियों के पात्र शिक्षक 17 जुलाई से स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन आवेदन कर सकेंगे।

देखें यह जानकारी

विभाग 15 जुलाई 2026 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर रिक्त पदों का विवरण अपलोड करेगा।‌ इच्छुक शिक्षक अधिकतम 10 विकल्पों का चयन कर अपने आवेदन संस्थाध्यक्ष के माध्यम से अग्रसारित कराकर 20 जुलाई की शाम 5 बजे तक संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) को जमा करेंगे। खंड शिक्षा अधिकारी और मुख्य शिक्षा अधिकारी (CEO) स्तर पर आवेदनों की जांच व मिलान के बाद 30 जुलाई तक अंतिम विवरण माध्यमिक शिक्षा निदेशालय को भेजा जाएगा।