ऐतिहासिक शुरुआत: भारत-ब्रिटेन फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) आज से लागू, जानें क्या होगा सस्ता और किसे मिलेगा बड़ा फायदा

​देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। भारत और ब्रिटेन के व्यापारिक रिश्तों के लिए आज का दिन एक नया इतिहास रचने जा रहा है।

आज से प्रभावी

जिसमें दोनों देशों के बीच लंबे समय से प्रतीक्षित फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) आज यानी 15 जुलाई 2026 से आधिकारिक तौर पर लागू हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस ऐतिहासिक समझौते के प्रभावी होते ही दोनों देशों के बीच आयात और निर्यात पर लगने वाले भारी-भरकम टैरिफ (सीमा शुल्क) में बड़ी कटौती कर दी गई है। इस डील के लागू होने से ब्रिटेन से भारत आने वाले कई विदेशी उत्पाद अब काफी कम दामों पर उपलब्ध होंगे।
​स्कॉच और व्हिस्की के शौकीनों के लिए बड़ी राहत

​विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) के अनुसार, इस मुक्त व्यापार समझौते का एक सबसे बड़ा सीधा असर ब्रिटिश स्कॉच और व्हिस्की उद्योग पर दिखने वाला है। भारत में आयातित ब्रिटिश स्कॉच और व्हिस्की पर फिलहाल 150% का भारी-भरकम आयात शुल्क लगता है। FTA के तहत इस ड्यूटी को कई चरणों में घटाकर महज 40% के स्तर पर लाया जाएगा। इसके परिणामस्वरूप आने वाले दिनों में भारत में स्कॉच और व्हिस्की की कीमतों में 110% तक की भारी गिरावट देखने को मिल सकती है।

​भारतीय सड़कों पर दौड़ेंगी ब्रिटेन की सस्ती‌ कारें, यह प्रोडक्ट भी सस्ते

​रिपोर्ट्स के मुताबिक इस समझौते के बाद देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में बड़ा बदलाव आने वाला है। कोटा व्यवस्था के तहत जगुआर, लैंड रोवर, एस्टन मार्टिन, रोल्स रॉयस और डिफेंडर जैसी प्रीमियम ब्रिटिश कारों को भारतीय बाजार में कम कीमत पर उतारा जा सकेगा। पहले साल में कम ड्यूटी के तहत कुल 20,000 कारों के आयात की अनुमति दी गई है। इसके अलावा ब्रिटेन से आयात होने वाले कॉस्मेटिक्स, ब्यूटी प्रोडक्ट्स और अन्य प्रीमियम उपभोक्ता सामानों की कीमतों में भी बड़ी कमी आएगी। इन उत्पादों पर वर्तमान में 22% तक का आयात शुल्क लगता है। नए नियमों के मुताबिक, इस शुल्क को या तो तुरंत प्रभाव से हटा दिया जाएगा या फिर अगले 10 वर्षों की समयावधि में धीरे-धीरे घटाकर शून्य (0%) कर दिया जाएगा।