नैनीताल: हरेला पर्व पर S3 ग्रीन आर्मी और वन विभाग की बड़ी पहल: जंगलों में रोपे 150 पौधे, स्वच्छता की ली शपथ

नैनीताल: उत्तराखंड के लोक पर्व और हरियाली के प्रतीक ‘हरेला’ के पावन अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का एक अनूठा संकल्प देखने को मिला। S3 ग्रीन आर्मी द्वारा नैनीताल और उसके आस-पास के विभिन्न क्षेत्रों में इस साल का वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया गया।

किया वृक्षारोपण

इस अभियान में स्थानीय जनता के साथ-साथ वन विभाग की टीम ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पर्यावरण को हरा-भरा बनाने का संदेश दिया। अभियान की शुरुआत सुबह 12:00 बजे सैनिक स्कूल के ऊपर, पंगोट वाले रास्ते के जंगलों में हुई। यह कार्यक्रम वन विभाग की वन दरोगा श्रीमती विमला नगरकोटी और उनकी टीम के सहयोग से आयोजित किया गया था, जिसका नेतृत्व S3 ग्रीन आर्मी के श्री गोविंद प्रसाद जी ने किया। इस दौरान पर्यावरण के अनुकूल विभिन्न प्रजातियों जैसे पांगड़, बांज, देवदार, सुरई, पैया, पुतली और अंगु के 150 से अधिक पौधे लगाए गए। इस सुबह के अभियान में स्थानीय महिलाओं और नन्हे-मुन्ने बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ पौधारोपण कर अपनी भागीदारी दर्ज की।

​रहें उपस्थित

S3 ग्रीन आर्मी टीम में गोविंद प्रसाद, तनुज आर्य, सुरेश चंद्रा, विक्की आर्य, रवि कुमार, वन विभाग टीम में वन दरोगा श्रीमती विमला नगरकोटी, किंशुक नगरकोटी, ओजस्वी नागरकोटी, कुंदन सिंह, नंदन सिंह व विशिष्ट अतिथि: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय से दीप्ति जोशी एवं अन्य स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।
​शाम को भी चला अभियान

इसी कड़ी में शाम 6:00 बजे न्यू हाई कोर्ट कॉलोनी के निकट ओक पार्क के जंगलों में दूसरा वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। यह अभियान तनुज आर्य के नेतृत्व में संपन्न हुआ। ग्रीन आर्मी के सदस्यों ने संकल्प लिया कि इस पूरे मानसून सीजन में वे ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने का प्रयास करेंगे।

शहरवासियों से विशेष अपील

हमारे उत्तराखंड की नींव हमारे पेड़, पहाड़ और जंगल हैं। इन्हें बचाने में सहयोग करें। कूड़े को हमेशा कूड़ेदान में ही डालें और रास्ते में गंदगी फैलाने वालों को भी रोकें। हम सब मिलकर ही अपने शहर, राज्य और देश को साफ और स्वच्छ बना सकते हैं। आज पेड़ लगाना आने वाले अच्छे कल की तैयारी है।

​शाम के अभियान में रहें उपस्थित

तनुज आर्य, शूरवीर सिंह चौहान, ललित बिष्ट, सुनील कुमार एवं कई स्थानीय नागरिक उपस्थित रहें।

दी शुभकामनाएं

अभियान का समापन “जय हिंद, जय उत्तराखंड, जय भारत” के नारों और सभी को हरेला पर्व की अनंत शुभकामनाओं के साथ हुआ। ग्रीन आर्मी ने आम जनता से भी इस बरसात में कम से कम एक पौधा लगाने और इस मुहिम का हिस्सा बनने का पुरजोर निवेदन किया है।