अल्मोड़ा: प्रदेश सरकार द्वारा अल्मोड़ा नगर निगम में मनोनीत किए गए आठ पार्षदों का गुरुवार को नगर निगम सभागार में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।
समारोह का आयोजन
इस दौरान नगर निगम के मेयर अजय वर्मा और निर्वाचित पार्षदों ने सभी नवागत मनोनीत पार्षदों का पुष्पगुच्छ भेंटकर व माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। समारोह को संबोधित करते हुए महापौर अजय वर्मा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा समाजसेवा और विभिन्न क्षेत्रों में अनुभवी लोगों को मनोनीत पार्षद के रूप में जिम्मेदारी देना नगर निगम के लिए एक सकारात्मक कदम है। मेयर ने कहा कि आठ नए अनुभवी पार्षदों के जुड़ने से नगर निगम की कार्यप्रणाली और अधिक मजबूत होगी। अब शहर के विकास से जुड़े मुद्दों पर बेहतर समन्वय के साथ कार्य किया जा सकेगा।
स्वच्छता, सड़क और पेयजल व्यवस्था सुधारने का संकल्प
सभी मनोनीत पार्षदों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश सरकार और नगर निगम परिवार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा से करेंगे। पार्षदों ने नगर निगम क्षेत्र में स्वच्छता, पेयजल, सड़क सुधार, स्ट्रीट लाइट और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने का संकल्प लिया। निर्वाचित पार्षदों और अधिकारियों के साथ मिलकर अल्मोड़ा को स्वच्छ, सुंदर और विकसित नगर बनाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने पर सहमति बनी।
रहें शामिल
मनोनीत पार्षदो में कैलाश गुरुरानी,कृष्णबहादुर सिंह,जगत तिवारी,बीना नयाल,अजीत पवार,जगमोहन बिष्ट, विपिन बिष्ट, जगदीश चौहान शामिल रहे। स्वागत करने वालो में नगर निगम मेयर अजय वर्मा,पार्षद अमित साह मोनू,पार्षद संजय जोशी,पार्षद अर्जुन सिंह बिष्ट चीमा,पार्षद इंद्रमोहन भंडारी, पार्षद मीरा मिश्रा,पार्षद वन्दना वर्मा,पार्षद विकास कुमार,पार्षद राहुल जोशी,पार्षद अभिषेक जोशी,पार्षद विजय भट्ट, पार्षद जानकी पांडे,पार्षद चंचल दुर्गापाल,पार्षद पूनम त्रिपाठी,पार्षद अंजू बिष्ट, पार्षद नेहा टम्टा,पार्षद राधा मटियानी,पार्षद तुलसी देवी आदि शामिल रहे।