अल्मोड़ा: गोपेश्वर महादेव मंदिर का होगा कायाकल्प, सीएम धामी ने सौंदर्यीकरण के लिए इतनी धनराशि की स्वीकृत


अल्मोड़ा: जनपद अल्मोड़ा के सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक एवं प्राचीन गोपेश्वर महादेव मंदिर का जल्द ही कायाकल्प होने जा रहा है।

स्थानीय लोगों ने जताई खुशी

इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण और सुरक्षा के लिहाज से चेक डैम आदि के निर्माण कार्यों के लिए ₹98.25 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। ​मुख्यमंत्री ने स्वीकृत कुल धनराशि के सापेक्ष प्रथम चरण के विकास कार्यों के लिए ₹58.95 लाख की राशि जारी करने का अनुमोदन भी दे दिया है, जिससे निर्माण कार्य शीघ्र शुरू हो सकेंगे। इसमें मंदिर परिसर का समग्र विकास और भव्यता बढ़ाने के लिए सौंदर्यीकरण कार्य, भू-कटाव और बरसाती पानी से सुरक्षा के लिए सुरक्षा चेक डैम का निर्माण व‌ स्थानीय निवासियों व दूर-दराज से आने वाले भक्तों के लिए सुगम व्यवस्थाएं शामिल हैं।