उत्तराखंड: उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने “उत्तराखण्ड सम्मिलित राज्य सिविल / प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2026” के लिए आधिकारिक विज्ञापन प्रकाशित कर दिया है।
भरें जाएंगे इतने पद
इस परीक्षा के माध्यम से राज्य के विभिन्न विभागों में समूह ‘ख’ के कुल 67 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
• विज्ञापन प्रकाशन की तिथि: 09 सितम्बर, 2026
• ऑनलाइन आवेदन व शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 29 सितम्बर, 2026 (रात्रि 11:59:59 बजे तक)
• आवेदन में संशोधन/संपादन (Edit/Correction) की अवधि: 07 अक्टूबर से 16 अक्टूबर, 2026 तक
पदों का विवरण
• डिप्टी कलेक्टर (कार्मिक एवं सतर्कता विभाग): 10 पद
• पुलिस उपाधीक्षक (गृह विभाग): 14 पद
• सहायक निदेशक / लेखा परीक्षा अधिकारी (वित्त विभाग): 08 पद
• खण्ड विकास अधिकारी (ग्राम्य विकास विभाग): 05 पद
• सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (APTO): 05 पद
• राज्य कर अधिकारी (वित्त विभाग): 05 पद
• सहायक निदेशक / उपसचिव (संस्कृत शिक्षा): 04 पद
• वित्त अधिकारी / कोषाधिकारी: 04 पद
• अन्य पद: जिला कमाण्डेन्ट (होमगार्ड), सहायक आयुक्त (राज्य कर), सहायक नगर आयुक्त, केस वर्कर आदि।
देखें वेबसाइट
इसके लिए इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर 29 सितम्बर, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।