उत्तराखंड: नीति आयोग की रिपोर्ट में उत्तराखंड की बड़ी छलांग: पहाड़ी राज्यों में पहला और देश में 11वां स्थान, भाजपा ने सीएम को दिया श्रेय


उत्तराखंड: नीति आयोग की ताजा रिपोर्ट में उत्तराखंड ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। जिस पर भारतीय जनता पार्टी ने खुशी जताई है और इसे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व और विकासपरक नीतियों की बड़ी उपलब्धि बताया है।

दी यह जानकारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं कैबिनेट मंत्री खजान दास ने कहा कि एक नए और छोटे राज्य के रूप में उभरे उत्तराखंड ने पहाड़ी एवं पूर्वोत्तर राज्यों की श्रेणी में देश में पहला स्थान हासिल किया है, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर 11वीं रैंक प्राप्त की है, जो पूरे प्रदेशवासियों के लिए गर्व का विषय है। जिस पर रिपोर्ट के महत्वपूर्ण पहलुओं को साझा करते हुए खजान दास ने बताया कि उत्तराखंड की श्रम बल भागीदारी दर (LFPR) राष्ट्रीय औसत से करीब 25 प्रतिशत अधिक दर्ज की गई है। साथ ही अन्य जानकारी भी दी।