अल्मोड़ा: शहीदों का सम्मान, राष्ट्र का अभिमान: भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के लिए लगा विधिक शिविर

अल्मोड़ा: उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन में सचिव , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा अनामिका सिंह के द्वारा 26 जुलाई को “कारगिल विजय दिवस” के अनुक्रम में दिनांक- 27/07/2026 को जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास बोर्ड में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

दी यह जानकारी

इस शिविर में उपस्थित भूतपूर्व सैनिकों व उनके परिवारों को नालसा- वीर परिवार सहायता योजना 2025, माता- पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम, 2007,साइबर सुरक्षा, वीर‌ सैनिकों के शौर्य और बलिदान का सम्मान, देशभक्ति, साहस, त्याग और राष्ट्र के प्रति समर्पण और कर्तव्य, देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा,के प्रति जिम्मेदारी आदि की जानकारी दी गई व वीर सैनिकों का स्मरण किया गया।‌ तुलसी जौहरी रिटेनर अधिवक्ता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा राष्ट्रभक्ति की भावना, वीरता, साहस और एवं विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा शहीदों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया गया। नीलम बिष्ट वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी समाज कल्याण विभाग द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं के विषय में जानकारी दी गई।

रहें उपस्थित

शिविर में सैनिक कल्याण बोर्ड के सहायक अधिकारी नरेन्द्र सिंह व अधिकार मित्र संदीप सिंह नयाल व नीता कडा़कोटी उपस्थित रहे।