ग्लासगो में भारत का डंका: पैरा एथलीट शर्मिला धनखड़ ने जीता गोल्ड मेडल, 9.81 मीटर दूर गोला फेंक रचा इतिहास

​देशदुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। स्कॉटस्टौन स्टेडियम में सोमवार की शाम भारतीय एथलीटों के नाम रही।

जीता गोल्ड मेडल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें महिलाओं की शॉट पुट F57 (सीटेड थ्रो) स्पर्धा में भारत की स्टार पैरा-एथलीट शर्मिला धनखड़ ने स्वर्णिम इतिहास रचते हुए गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में 9.48 मीटर का थ्रो फेंककर बढ़त बना ली थी। इसके बाद अगले राउंड में उन्होंने 9.81 मीटर की दूरी तय कर इस सत्र का अपना सर्वश्रेष्ठ (सीज़न बेस्ट) प्रदर्शन दर्ज किया और पोडियम पर शीर्ष स्थान हासिल किया। वहीं पुरुषों की हाई जंप स्पर्धा में सर्वेश कुशारे ने देश के लिए सिल्वर मेडल जीता। भारत के सर्वेश कुशारे और जमैका के रोमेन बेकफोर्ड, दोनों ही 2.28 मीटर की ऊंचाई को पार करने के अपने तीनों प्रयासों में असफल रहे। इसके बाद ‘काउंटबैक’ (कम प्रयासों में पिछली ऊंचाइयों को पार करने) के नियम के आधार पर फैसला हुआ, जिसमें जमैका के बेकफोर्ड ने गोल्ड जीता और सर्वेश कुशारे को रजत पदक (सिल्वर) से संतोष करना पड़ा।