उत्तराखंड: यहां बनेगी देश की 5वीं साइंस सिटी, सीएम पुष्कर सिंह धामी बोले- “प्रयोगशालाओं से बाहर निकले विज्ञान”

उत्तराखंड: उत्तराखंड में देहरादून स्थित IRDT सभागार में बीते कल सोमवार को एक विशेष सम्मेलन आयोजित किया गया। जिस पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपना संबोधन दिया।

मुख्य अतिथि हुए शामिल

उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि “विज्ञान को केवल प्रयोगशालाओं और किताबों तक सीमित रखने के बजाय आम जनमानस के रोजमर्रा के जीवन से जोड़ना आज के दौर की सबसे बड़ी आवश्यकता है।” जानकारी के अनुसार उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (UCOST) द्वारा “Mainstreaming Science, Technology and Innovation for a Prosperous Uttarakhand” विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। जिसमें उन्होंने राज्य के तकनीकी व वैज्ञानिक विकास का रोडमैप पेश किया।

कहीं यह बात

​कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि देहरादून में बन रही देश की पांचवीं ‘साइंस सिटी’ का निर्माण कार्य काफी तेजी से चल रहा है। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि प्रदेश के दूर-दराज और पर्वतीय क्षेत्रों के स्कूली विद्यार्थियों को नियमित रूप से साइंस सिटी का शैक्षणिक भ्रमण कराया जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे एक्सपोजर से बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और नवाचार की भावना जागेगी, जो भविष्य के शोधकर्ताओं की नई पीढ़ी तैयार करेगी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने उत्तराखंड की पहली ‘विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति’ लागू की है, जिसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को रोजगार मांगने वाला नहीं बल्कि ‘जॉब क्रिएटर’ (रोजगारदाता) बनाना है।