अल्मोड़ा: पीएम श्री राइका हवालबाग में ‘मिट्टी बचाओ’ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, विजेताओं को मिले पुरस्कार, ब्लॉक स्तर के लिए चुने गए विजेता

अल्मोड़ा: पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में ‘मिट्टी बचाओ’ विषय पर भाषण और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

बताया यह उद्देश्य

इस भाषण प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में धरा एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता विकसित करना था। इस विषय पर बोलते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ कपिल नयाल ने बताया कि मिट्टी बचाना सबसे महत्वपूर्ण पर्यावरणीय चुनौतियों में से एक है, क्योंकि स्वस्थ मिट्टी ही भोजन, जल, जैव विविधता और जलवायु स्थिरता का आधार है। ज्यादातर लोग मिट्टी को केवल धूल या गंदगी समझते हैं, लेकिन यह वास्तव में एक जीवित पारिस्थितिकी तंत्र है जिसमें अरबों सूक्ष्मजीव, कवक, कीड़े और कार्बनिक पदार्थ मौजूद हैं।

प्रतियोगिता का आयोजन

इस अवसर पर भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता कक्षा 6 से 8 जूनियर वर्ग एवं कक्षा 9 से 12 सीनियर वर्ग में आयोजित की गयी। भाषण प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में हिमांशी जोशी प्रथम,दिया जोशी द्वितीय , कविता रायल तृतीय एवं आशिया खातून चतुर्थ स्थान पर रहे। वहीं सीनियर वर्ग में ख़ुशी बिष्ट, तन्नू बिष्ट, आकांक्षा आर्या,नेहा बिष्ट क्रमशः प्रथम ,द्वितीय तृतीय और चतुर्थ स्थान पर रहे।‌ चित्रकला प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में हिमांशी जोशी प्रथम,मानसी आर्या द्वितीय ,आबिदा खातून तृतीय एवं आशिया खातून चतुर्थ स्थान पर रहे एवं सीनियर वर्ग में पल्लवी जोशी, गुंजन मुस्यूनी, पुष्पेश कुमार,काव्या आर्या क्रमशः प्रथम द्वितीय तृतीय एवं चतुर्थ स्थान पर रहे। भाषण प्रतियोगिता के प्रत्येक वर्ग में प्रथम,द्वितीय,तृतीय एवं चतुर्थ स्थान पर आए प्रतिभागियों को 500, 400,300,200 रूपये का नकद पुरुष्कार दिया गया। वहीं जूनियर व सीनियर दोनों वर्गों के प्रथम ,द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को 250, 200,150 एवं 100 रूपये का नकद पुरुष्कार प्रदान किया।

रहें उपस्थित

यह प्रतियोगिता मनोज बिष्ट एवं बेस्टरनर्स यूएसए के सौजन्य से आयोजित की गयी l प्रत्येक वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त विद्यार्थी पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज अल्मोड़ा में विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।‌ कार्यक्रम में मधन सिंह, टी डी भट्ट, प्रदीप सलाल, निर्मल कुमार पंत, प्रमोद पांडे, कमलेश जोशी, नवीन वर्मा, सुनीता बोरा, भावना वर्मा, हिमांती टम्टा, योगिता तिवारी , रेखा आर्या, तृप्ति बोरा, राकेश कुमार ने निर्णायक का कार्य किया। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता संजय पांडे ने किया।