उत्तराखंड: उत्तराखंड में एसआईआर (SIR) के तहत अनंतिम वोटर लिस्ट पर आपत्तियों की सुनवाई और समाधान अब सीधे बूथ स्तर पर ही होगा।
दी यह जानकारी
अगर कोई मतदाता बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) के फैसले से संतुष्ट नहीं होता है, तो वह एईआरओ (AERO), डीएम (DM) और मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) तक अपील कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने एसआईआर की अब तक की प्रगति रिपोर्ट जारी करते हुए यह जानकारी दी है। राज्य में एसआईआर के दौरान 19 लाख से ज्यादा मतदाताओं के नाम, आयु और अन्य विवरणों में विसंगतियां पाई गई हैं, जिन पर नोटिस जारी किए जा रहे हैं। सभी समस्याओं का प्राथमिक स्तर पर बीएलओ द्वारा संबंधित बूथ पर ही समाधान किया जाएगा। नोटिस के जवाब में जरूरी दस्तावेज बूथ पर जमा करवाकर वोटर लिस्ट को दुरुस्त कराया जा सकता है।
देखें वेबसाइट
मतदाता 13 अगस्त तक अपने दावे और आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। सभी बूथों पर अनंतिम वोटर लिस्ट उपलब्ध करा दी गई है। इसके अलावा ड्राफ्ट वोटर सूची सीईओ कार्यालय की आधिकारिक वेबसाइट (www.ceo.uk.gov.in) पर भी देखी जा सकती है। एसआईआर के बाद राज्य की अंतिम वोटर लिस्ट आगामी 15 सितंबर को जारी की जाएगी।