अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में एसएसपी चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान जारी है। इसी कड़ी में लमगड़ा थाने के थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, जलना में छात्राओं और विद्यालय स्टाफ के लिए एक विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।
साइबर ठगों से रहें सतर्क
थानाध्यक्ष ने छात्राओं को ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के उपाय बताए और साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ठगी होने पर MRM और GRM पोर्टल के जरिए समय पर धनराशि सुरक्षित कराने और शिकायत दर्ज करने में मदद मिलती है। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को नए आपराधिक कानूनों, महिला एवं बाल सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के बारे में विस्तार से बताया गया। थानाध्यक्ष ने अपने जीवन के अनुभवों को साझा करते हुए छात्राओं को कठिन परिस्थितियों में भी लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने, नियमित अध्ययन करने और नैतिक मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।
हेल्पलाइन नंबर की दी जानकारी
आपात स्थिति के लिए निम्नलिखित हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।
◦ डायल: 112
◦ साइबर हेल्पलाइन: 1930
◦ चाइल्ड हेल्पलाइन: 1098
◦ आपदा हेल्पलाइन: 1070
◦ मानस हेल्पलाइन: 1933