कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: पैरा शॉट पुट में भारत ने रचा इतिहास, सोमन राणा ने जीता गोल्ड और शुभम जुयाल ने सिल्वर मेडल पर जमाया कब्जा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। जिसके बाद अब पैरा एथलेटिक्स स्पर्धा के पुरुष शॉट पुट F57 वर्ग में भारत के दो खिलाड़ियों ने पोडियम पर कब्जा जमाते हुए देश का नाम रोशन किया है और पदक जीता है।

खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस इवेंट में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड और सिल्वर दोनों मेडल जीता है। पैरा एथलीट सोमन राणा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। इसी स्पर्धा में उनके साथी खिलाड़ी शुभम जुयाल ने शानदार खेल दिखाते हुए रजत पदक जीता है।

भारत ने जीते 30 मेडल

इन दो मेडल के साथ ही कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के कुल पदकों की संख्या 30 पर पहुंच गई है। इन 30 पदकों में भारत ने अब तक 8 गोल्ड मेडल जीते हैं।