अल्मोड़ा: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित ‘एट होम’ रिसेप्शन के लिए उत्तराखंड से गर्विता भाकुनी का चयन किया गया है।
हुआ चयन
मिली जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा के लोअर मॉल रोड की निवासी गर्विता इस राष्ट्रीय समारोह में उत्तराखंड राज्य का गौरव बढ़ाएंगी और देश-प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। राष्ट्रीय स्तर पर इस समारोह के लिए देशभर से कुल 5 युवा आपदा मित्र कैडेट्स का चयन किया गया है, जिनमें उत्तराखंड से गर्विता भाकुनी शामिल हैं। उत्तराखंड के अलावा कर्नाटक, मध्य प्रदेश, मिजोरम और नागालैंड से एक-एक युवा आपदा मित्र कैडेट को इस विशेष आमंत्रण के लिए चुना गया है। गर्विता एनसीसी की एक सक्रिय युवा आपदा मित्र कैडेट हैं।
दी शुभकामनाएं
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गर्विता भाकुनी की इस बड़ी उपलब्धि पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सम्मान उत्तराखंड के युवाओं की सेवा भावना, अनुशासन और आपदा प्रबंधन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। किसी भी आपदा की स्थिति में स्थानीय समुदाय ही सबसे पहला प्रतिक्रियादाता होता है। यदि हमारे युवा प्रशिक्षित हों, तो राहत और बचाव कार्य अधिक प्रभावी ढंग से किए जा सकते हैं।