अल्मोड़ा: हवालबाग ब्लॉक सभागार में आयोजित हुआ ‘पंच सम्मेलन’, ग्रामीण आजीविका मिशन पर हुई चर्चा, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर दिया जोर

अल्मोड़ा: विकास खंड हवालबाग के सभागार में विकसित भारत गारंटी रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत पंच सम्मेलन आयोजित किया गया।

सम्मेलन का आयोजन

इस कार्यक्रम के दौरान डिजिटल प्रस्तुतीकरण के माध्यम से जनप्रतिनिधियों को वीबी-जी राम जी (VB-G RAM G) मिशन की विस्तृत जानकारी दी गई तथा योजना के विभिन्न प्रावधानों से अवगत कराया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए ब्लॉक प्रमुख हिमानी कुंडू ने कहा कि यह मिशन ग्रामीण युवाओं, महिलाओं, किसानों एवं स्वयं सहायता समूहों के लिए रोजगार और आजीविका के नए अवसर सृजित करेगा तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने ग्राम प्रधानों, उप-प्रधानों, ग्राम पंचायत सदस्यों एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों से योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कर प्रत्येक पात्र ग्रामीण परिवार को इससे जोड़ने का आह्वान किया।

कहीं यह बात

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि मिशन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों का विस्तार होगा, स्वयं सहायता समूहों को बढ़ावा मिलेगा, युवाओं को कौशल विकास से जोड़ा जाएगा तथा कृषि एवं उससे जुड़े व्यवसायों को प्रोत्साहन मिलेगा। इससे ग्राम पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने तथा विकसित भारत–2047 के संकल्प को साकार करने में सहायता मिलेगी।

रहें उपस्थित

कार्यक्रम में सहायक खंड विकास अधिकारी रमेश कनवाल एवं कमल किशोर चम्पियाल, ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष देवेन्द्र नयाल, महामंत्री विनोद जोशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेन्द्र मेहरा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, विकास खंड के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।