जाॅब अलर्ट: इसरो में वैज्ञानिक/इंजीनियर के 93 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा ऐसे होगा चयन, जानें

​नौकरी का सुनहरा अवसर सामने आया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में इंजीनियर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका सामने आया है।

इतने पदों पर भर्ती

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसरो सेंट्रलाइज्ड रिक्रूटमेंट बोर्ड (ICRB) ने वैज्ञानिक/इंजीनियर ‘एससी’ के 93 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत विभिन्न इंजीनियरिंग शाखाओं में कुल 93 पदों को भरा जाएगा।
• ​इलेक्ट्रॉनिक्स: 35 पद
• ​मैकेनिकल: 26 पद
• ​कंप्यूटर साइंस: 13 पद
• ​सिविल: 10 पद
• ​इलेक्ट्रिकल: 4 पद
• ​रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग: 2 पद
• ​आर्किटेक्चर: 2 पद
• ​पीआरएल सिविल: 1 पद

देखें वेबसाइट

योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 17 अगस्त 2026 तक इसरो की आधिकारिक वेबसाइट isro.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति बेंगलुरु, हैदराबाद, अहमदाबाद, तिरुवनंतपुरम, श्रीहरिकोटा, महेंद्रगिरि, हासन और वलियामाला स्थित इसरो के प्रमुख केंद्रों पर की जाएगी। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेड में बी.ई. या बी.टेक (B.E/B.Tech) की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ ही, उम्मीदवारों के पास GATE 2025 या GATE 2026 का वैध स्कोर होना भी आवश्यक है, जो उसी ट्रेड का होना चाहिए जिसके लिए उम्मीदवार आवेदन कर रहा है। इसके अलावा, नेशनल करियर सर्विस (NCS) पोर्टल पर रजिस्टर्ड उम्मीदवार भी इस प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। इसमें कोई लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। चयन पूरी तरह से GATE स्कोर और इंटरव्यू पर आधारित होगा।