उत्तराखंड: उत्तराखंड के हल्द्वानी की रहने वाली रेणु धारियाल ने दुनिया भर में देश का नाम रोशन कर दिया है। उनके घने काले बालों को आधिकारिक रूप से मापकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज कर लिया गया है।
दी जानकारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर @GWR द्वारा इस बात की पुष्टि की गई है। जिसमें जानकारी देते हुए लिखा गया, “रेनू धारियाल (भारत) के बाल दुनिया में सबसे लंबे हैं। उन्होंने जीवित महिला के सबसे लंबे बालों का रिकॉर्ड अपने नाम किया है।” रेणु के बालों की लंबाई इतिहास के सबसे लंबे व्यक्ति रबर्ट वाडलो की कुल ऊंचाई (272 सेंटीमीटर) से मात्र थोड़ी ही कम है। अप्रैल महीने में हल्द्वानी में उनके बालों की आधिकारिक माप की गई थी
2015 से नहीं कटवाए है बाल
एक कंटेंट क्रिएटर और यूट्यूबर रेणु ने बताया कि उन्होंने साल 2015 के बाद से कभी अपने बाल नहीं कटवाए। भारतीय संस्कृति में लंबे बालों को सुंदरता और परंपरा का प्रतीक माना जाता है, जो उनके लिए सबसे बड़ी प्रेरणा बनी। रेणु इन्हें मैनेज करने के लिए आमतौर पर लंबी चोटी बनाकर रखती हैं। इतने लंबे बालों की देखभाल के बारे में बात करते हुए रेणु ने बताया कि इसके लिए बेहद धैर्य की आवश्यकता होती है। वे अपने बालों को धोने और सुलझाने में घंटों का समय बिताती हैं। साथ ही रेणु पूरी तरह से रासायनिक (केमिकल) उत्पादों से दूर रहती हैं। वे अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से अपने फॉलोअर्स के साथ केमिकल-फ्री घरेलू हेयर ऑयल और शैम्पू बनाने के नुस्खे साझा करती हैं।