कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से भारी  तबाही, 20 लोगों की मौत की सूचना, चेतावनी जारी


देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं।

भूकंप के झटको को लेकर चेतावनी जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नेशनल यूनिट फॉर डिजास्टर रिस्क मैनेजमेंट के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 7.4 मापी गई और इसका केंद्र जमीन से 79 किलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप का केंद्र राजधानी बोगोटा से लगभग 400 किलोमीटर पश्चिम में सैन होजे डेल पाल्मर के पास स्थित था। तेज झटकों के कारण दहशत में आए लोगों को अपने घर और इमारतें खाली करनी पड़ीं। इसके झटके कोलंबिया की राजधानी बोगोटा के अलावा पड़ोसी देशों—वेनेजुएला और इक्वाडोर—तक महसूस किए गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक रिक्टर स्केल पर 7.4 तीव्रता वाले इस शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचाई है, जिसमें अब तक 20 लोगों की मौत की खबर है और कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई हैं।