80वें स्वतंत्रता दिवस पर होगी बड़ी ऐतिहासिक पहल: लाल किले की प्राचीर से पहली बार गूंजेगा राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। 15 अगस्त को देश इस साल अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है।

राष्ट्रीय पर्व को लेकर तैयारियां जारी

जिस पर इस राष्ट्रीय पर्व को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं, और इसी बीच रक्षा मंत्रालय ने समारोह से जुड़ी एक बेहद अहम और खास जानकारी साझा की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, इस बार के स्वतंत्रता दिवस समारोह में एक ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिलेगा, जब लाल किले की प्राचीर से पहली बार राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया जाएगा। हर साल 15 अगस्त को प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हैं और पारंपरिक रूप से ध्वजारोहण व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। लेकिन इस बार का 80वां स्वतंत्रता दिवस कई मायनों में ऐतिहासिक होगा। प्रधानमंत्री के संबोधन और तिरंगा फहराने के पारंपरिक कार्यक्रमों के साथ-साथ ‘वंदे मातरम्’ का विशेष गायन इस साल के समारोह का सबसे बड़ा आकर्षण रहेगा।


​स्वतंत्रता आंदोलन का प्रतीक

​भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में ‘वंदे मातरम्’ का एक विशेष और गौरवशाली स्थान रहा है। महान साहित्यकार बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित यह गीत आजादी की लंबी लड़ाई के दौरान देशभक्ति, ऊर्जा और राष्ट्रीय चेतना का सबसे बड़ा प्रतीक बन गया था।