अल्मोड़ा में भूतपूर्व सैनिकों और विधवाओं के आश्रितों के लिए सेना भर्ती पूर्व प्रशिक्षण, जानें कब से होगा शुरू


अल्मोड़ा: कुमाऊं मंडल के सेवारत, भूतपूर्व सैनिकों और सैनिक विधवाओं के पुत्रों के लिए सेना, पुलिस तथा अर्धसैनिक बलों में भर्ती की तैयारी हेतु एक निःशुल्क भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल विजय मनराल (अ0प्रा0) ने जानकारी दी है कि यह शिविर आगामी 24 अगस्त 2026 से 18 अक्टूबर 2026 तक प्रसार प्रशिक्षण केंद्र, हवालबाग (अल्मोड़ा) में आयोजित होगा। कुमाऊं मंडल के सभी जनपदों के इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
• ​आयु सीमा: 17 से 21 वर्ष।
• ​शैक्षिक योग्यता: न्यूनतम 45% अंकों के साथ मैट्रिक (हाईस्कूल) पास (भारतीय मूल के गोरखों के लिए केवल 10वीं पास होना अनिवार्य है)।
• ​शारीरिक मानक: वजन कम से कम 46 किलोग्राम तथा सीना 77 से 82 सेंटीमीटर होना चाहिए।
​अनिवार्य होंगे यह आवश्यक दस्तावेज

​प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को अपने साथ निम्नलिखित दस्तावेज अनिवार्य रूप से लाने होंगे।
• ​हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के प्रमाण पत्र
• ​[आधार कार्ड Redacted]
• ​पासपोर्ट साइज 1 फोटो
• ​चिकित्सा (मेडिकल) प्रमाण पत्र
• ​पिता की डिस्चार्ज बुक
• ​रिकॉर्ड्स ऑफिस का पार्ट-2 ऑर्डर / रिलेशन सर्टिफिकेट
• ​ईसीएचएस (ECHS) कार्ड
• ​10 रुपये के स्टाम्प पेपर पर शपथ पत्र

यहां करें संपर्क
​इच्छुक अभ्यर्थी अपना नाम और अन्य आवश्यक विवरण 24 अगस्त 2026 तक संबंधित जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, चौघानपाटा, अल्मोड़ा में भेज सकते हैं।
​विशेष जानकारी या पूछताछ के लिए दूरभाष नंबर 05962-232210 एवं 230246 पर संपर्क किया जा सकता है।