उत्तराखंड: SIR अभियान के बीच भ्रांतियों को दूर करने के लिए ‘शंका-समाधान-संवाद’ कार्यक्रम शुरू, देंगे यह जानकारी

उत्तराखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के दौरान जनता के बीच फैल रही भ्रांतियों को दूर करने के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने एक खास पहल की है।

कार्यक्रम का आयोजन

जिस पर इसके तहत अब ‘शंका-समाधान-संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिससे नागरिकों को प्रमाणिक जानकारी मिल सके। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कार्यक्रम के अंतर्गत जिला निर्वाचन अधिकारी से लेकर स्वीप (SVEEP) की टीमें आम जनता और शैक्षणिक संस्थानों में पहुंचकर मतदाताओं के मन में उठने वाले सवालों का समाधान करेंगी। अभियान के दौरान सामने आ रही विभिन्न भ्रांतियों—जैसे मतदाता सूची से नाम काटने के प्रयास या मतदान केंद्रों में बदलाव—को दूर करने के लिए यह संवाद स्थापित किया जा रहा है। साथ ही सभी जिला निर्वाचन अधिकारी हर सप्ताह संवाद कार्यक्रम आयोजित करेंगे और सोशल मीडिया के जरिए भी जागरूकता फैलाएंगे।