उत्तराखंड: चमोली में टीएचडीसी की निर्माणाधीन हाइड्रो टनल में मलबा और पानी घुसने से हादसा, 07 मजदूरों की मौत, लापता लोगों की तलाश जारी



चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले के पिपरकोटी क्षेत्र स्थित मायापुर में बीते कल गुरुवार शाम एक बड़ा हादसा हुआ। यहां टीएचडीसी (THDC) की निर्माणाधीन हाइड्रो टनल के अंदर अचानक मलबा और पानी घुसने से कई मजदूर फंस गए।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राहत और बचाव कार्य जारी है। अचानक आए मलबे और पानी में करीब 28 मजदूर फंसे। 18 बाहर निकाले गए, 7 की मौत हो गई और 3 अभी भी लापता हैं। अधिकारियों के मुताबिक, एचसीसी (HCC) कंपनी द्वारा बनाई जा रही इस टनल में यह हादसा शाम करीब 7:05 बजे हुआ। घटना के वक्त अंदर 18 से 19 मजदूर काम कर रहे थे। अचानक पानी और मलबा भरने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद तुरंत खोज और बचाव अभियान शुरू किया गया। बचाव टीमें ड्रोन और सेंसर्स की मदद से अंदर फंसे मजदूरों की तलाश कर रही हैं। प्रशासन के अनुसार, टनल में यह दुर्घटना किन कारणों से हुई, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही हादसे के असल कारणों की जानकारी सामने आ सकेगी।


​मुख्यमंत्री ले रहें पल-पल की अपडेट

​मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस दुर्घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए अधिकारियों को युद्ध स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने के सख्त निर्देश दिए हैं। कहा कि”सरकार की सबसे पहली प्राथमिकता टनल में फंसे हर व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालना है। इसके लिए सभी जरूरी संसाधन तैनात किए गए हैं।”