उत्तराखंड: सीबीएसई नॉर्थ जोन आर्चरी चैंपियनशिप में सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल के तीरंदाजों का शानदार प्रदर्शन, जीते 13 गोल्ड समेत 27 पदक



उत्तराखंड: उत्तराखंड के देहरादून के सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल (एसबीपीएस) के तीरंदाजों ने सीबीएसई नॉर्थ जोन-1 आर्चरी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया है और पदक जीते हैं।

जीते पदक

मिली जानकारी के अनुसार जिसमें खिलाड़ियों ने कुल 27 पदक अपने नाम किए हैं। इस शानदार उपलब्धि में 13 स्वर्ण, 6 रजत और 8 कांस्य पदक शामिल हैं। गुरुवार को स्कूल के प्रबंध निदेशक विपिन बलूनी ने सभी पदक विजेताओं को सम्मानित किया।
अंडर-19 वर्ग: अगरिया वर्मा और सुनिधि राजपूत ने व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक जीता और दोनों ने मिलकर मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके अलावा शुभ भंडारी ने रजत और आशुतोष बर्थवाल ने कांस्य पदक जीता।
• ​अंडर-17 वर्ग: राजवीर चौहान ने व्यक्तिगत रजत पदक जीता। बालक टीम (कबीर सिंह, प्रद्युम्न चौहान, अक्षत नारायण और आरव रावत) ने स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि बालिका टीम ने रजत और मिश्रित टीम ने कांस्य पदक जीता।
• ​अंडर-14 वर्ग: सनाया भंडारी ने व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीता। साथ ही, सनाया और वेदांत त्रिपाठी की मिश्रित टीम ने भी स्वर्ण पदक हासिल किया। वेदांत त्रिपाठी, विहान धीमान और ओजस भंडारी की तिकड़ी ने कांस्य पदक जीता।

दी शुभकामनाएं

बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर स्कूल के 12 तीरंदाजों का चयन राष्ट्रीय स्तर (सीबीएसई नेशनल) के लिए हुआ है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित 12 खिलाड़ियों में अगरिया वर्मा, सुनिधि राजपूत, राजवीर चौहान, शुभ भंडारी, आशुतोष बर्थवाल, कबीर सिंह, प्रद्युम्न चौहान, अक्षत नारायण, आरव रावत, अमाल्या पठानिया, सनाया भंडारी और वेदांत त्रिपाठी शामिल हैं।