उत्तराखंड: भारी बारिश के अलर्ट व परीक्षा टकराव के चलते UKSSSC की यह लिखित परीक्षा स्थगित, देखें

उत्तराखंड: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त, 2026 को आयोजित होने वाली अपनी लिखित परीक्षा को स्थगित कर दिया है।

दी यह जानकारी

जानकारी के अनुसार आयोग ने यह निर्णय अभ्यर्थियों के प्रत्यावेदनों और मौसम विभाग द्वारा जारी भारी बारिश के अलर्ट को ध्यान में रखते हुए लिया है। यह परीक्षा विज्ञापन संख्या 78/उ०अ०से०च०आ०/2026 के अंतर्गत 15 जून, 2026 को विज्ञापित कनिष्ठ सहायक, आशुलिपिक ग्रेड-1 / वैयक्तिक सहायक (सिविल न्यायालय एवं कुटुम्ब न्यायालय) के पदों के लिए 23 अगस्त, 2026 को प्रस्तावित की गई थी। इसके अलावा अभ्यर्थियों द्वारा आयोग को अवगत कराया गया कि 23 अगस्त, 2026 को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार द्वारा प्रवक्ता (रसायन शास्त्र) की लिखित परीक्षा का भी आयोजन किया जा रहा है। जिस पर मौसम विभाग द्वारा परीक्षा की तिथि और उससे पूर्व के दिनों के लिए भारी बारिश का रेड/ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था। अभ्यर्थियों से प्राप्त प्रत्यावेदनों और मौसम विभाग की चेतावनी के मदेनज़र आयोग ने छात्रहित में परीक्षा स्थगित करने का यह कदम उठाया है।

देखें वेबसाइट

​उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा परीक्षा की नवीनतम संशोधित तिथि जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी। अपडेट के लिए समय-समय पर आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in देखें।