देश की पहली ब्रांडेड ट्रेन: लखनऊ-दिल्ली तेजस एक्सप्रेस का बदला नाम, 3 महीने के लिए होगा ‘स्प्राइट तेजस एक्सप्रेस’

​देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। भारतीय रेलवे के इतिहास में पहली बार किसी ट्रेन के नाम के साथ किसी कमर्शियल ब्रांड को जोड़ा जा रहा है।

होगा यह नया नाम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक देश की पहली कॉर्पोरेट/निजी तौर पर संचालित ट्रेन के रूप में पहचानी जाने वाली लखनऊ-दिल्ली तेजस एक्सप्रे अब देश की पहली ब्रांडेड ट्रेन भी बनने जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रेलवे सूत्रों के मुताबिक, इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) ने इस ट्रेन के विज्ञापन और ब्रांडिंग अधिकार पेय पदार्थ बनाने वाली प्रमुख कंपनी ‘स्प्राइट’ (Sprite) को सौंपे हैं। जिसमें ट्रेन (संख्या 82501 और 82502) को 19 अगस्त से 11 नवंबर 2026 तक आधिकारिक रूप से ‘स्प्राइट तेजस एक्सप्रेस’ के नाम से जाना जाएगा। यह व्यवस्था लगभग 3 महीने तक प्रभावी रहेगी, जबकि आईआरसीटीसी ने स्प्राइट को कुल 6 महीने के लिए ब्रांडिंग अधिकार दिए हैं।