उत्तराखंड: ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज में अमर शहीद जगदीश वत्स को दी श्रद्धांजलि, राष्ट्रीय एलुमनाई मीट की तैयारियां तेज, नवंबर में सजेगा पूर्व छात्रों का ‘महाकुंभ’

हरिद्वार: पंडित महामना मदन मोहन मालवीय द्वारा स्थापित ऐतिहासिक ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीद जगदीश वत्स की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।

नवंबर माह में आयोजित होगी ‘राष्ट्रीय एलुमनाई मीट’

इस अवसर पर संस्थान की राष्ट्रसेवा की परंपरा को याद करते हुए आगामी नवंबर माह में आयोजित होने वाली भव्य ‘राष्ट्रीय एलुमनाई मीट’ की तैयारियों की समीक्षा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ ऋषिकुल स्नातक एवं स्नातकोत्तर एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रो. विनीत कुमार अग्निहोत्री और सचिव डॉ. वेद भूषण शर्मा सहित कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा अमर शहीद की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण के साथ हुआ।कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रो. नरेश कुमार चौधरी ने शहीद जगदीश वत्स के जीवन, संघर्ष और बलिदान की वीरगाथा से छात्र-छात्राओं को अवगत कराया।

दी यह जानकारी

​ऋषिकुल परिसर के निदेशक प्रो. अनूप कुमार गख्खड़ ने कहा कि ऋषिकुल की ऐतिहासिक विरासत देशभर के आयुर्वेद विद्यार्थियों के लिए गौरव का विषय है। परिसर में स्थापित शहीद की प्रतिमा हर आने-जाने वाले व्यक्ति में कर्तव्यनिष्ठा का संचार करती है। श्रद्धांजलि सभा के उपरांत ऋषिकुल स्नातक एवं स्नातकोत्तर एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रो. विनीत कुमार अग्निहोत्री ने बताया कि नवंबर माह में प्रस्तावित ‘राष्ट्रीय एलुमनाई मीट’ को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए तैयारियां तेजी से जारी हैं। एसोसिएशन के सचिव डॉ. वेद भूषण शर्मा ने कहा कि यह मीट पूर्व छात्रों, वर्तमान विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच संवाद का मजबूत माध्यम बनेगी। सभी सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं।

​रहें उपस्थित

​कार्यक्रम एवं तैयारियों की समीक्षा बैठक में विश्वविद्यालय प्रशासन, संकाय सदस्यों और एसोसिएशन के पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। जिसमें कुलसचिव डॉ. ओपी शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो. डॉ. अजय कुमार गुप्ता, परीक्षा नियंत्रक प्रो. ओपी सिंह, संरक्षक डॉ. देवेंद्र शर्मा चमोली, डॉ. अशोक पालीवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. प्रेम प्रकाश सतलेवाल, कोषाध्यक्ष डॉ. टीके गर्ग, उपाध्यक्ष डॉ. मनीषा दीक्षित, प्रो. रूबी रानी अग्रवाल, प्रो. खेमचंद शर्मा, प्रो. अजय गुप्ता, प्रो. रमेश चंद्र तिवारी, प्रो. कीर्ति वर्मा, प्रो. रीना दीक्षित, प्रो. माधवी गोस्वामी, प्रो. सीमा जोशी सहित विभिन्न विभागों के प्रोफेसर, चिकित्सक एवं अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में रोग निदान, अगद तंत्र एवं रचना शरीर विभाग के स्नातकोत्तर शोधार्थियों सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।