नैनीताल: कुमाऊं विवि ने सम सेमेस्टर परीक्षाओं का जारी किया परिणाम, देखें यह अपडेट

नैनीताल: कुमाऊं विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026 की सम सेमेस्टर की मुख्य, बैक और एक्स-स्टूडेंट परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया है।

दी यह जानकारी

इस संबंध में विश्वविद्यालय के सहायक परीक्षा नियंत्रक डॉ. नंदन सिंह बिष्ट ने जानकारी दी है। जानकारी के अनुसार उन्होंने बताया कि सभी परीक्षाओं का परीक्षाफल गजट ऑनलाइन उपलब्ध करा दिया गया है। इसके अलावा, संबंधित महाविद्यालयों और संस्थानों के आधिकारिक लॉगिन अकाउंट पर भी परिणाम अपलोड कर दिए गए हैं, जहाँ से संस्थान विद्यार्थियों का विवरण देख सकते हैं। ​सहायक परीक्षा नियंत्रक ने स्पष्ट किया कि जिन विद्यार्थियों के परीक्षा आवेदन पत्र या परीक्षा शुल्क ऑनलाइन माध्यम से विश्वविद्यालय को प्राप्त नहीं हुए हैं, उनका परीक्षाफल फिलहाल रोक दिया गया है। ऐसे अभ्यर्थी अपना शुल्क और आवेदन पत्र की स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही अपना परिणाम देख पाएंगे।