अल्मोड़ा: अल्मोड़ा के जिला मुख्यालय के कैंट स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा में देश का स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और धूम धाम के साथ मनाया गया।
मनाया स्वतंत्रता दिवस

जिसमें प्रातः काल नगर के नंदा देवी मंदिर से प्रारंभ हुई प्रभात फेरी में विद्यार्थियों द्वारा तिरंगे और जोश के साथ प्रतिभाग किया गया। विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का प्रारम्भ लेफ्टीनेंट कर्नल अमित कुमार द्वारा ध्वजारोहण कर और राष्ट्रगान गाकर किया गया। विद्यार्थियों द्वारा सल्ट के खुमाड़ के स्वतंत्रता आंदोलन का नाटक , स्वतंत्रता सेनानियों का रोल प्ले, देशभक्ति गीत और देशभक्ति से ओतप्रोत भाषणों और कविताओं की शानदार प्रस्तुतियों ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में समां बांध दिया। प्रधानाचार्य सुशील जोशी ने सभी विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी वहीं लेफ्टिनेंट कर्नल अमित कुमार ने विद्यार्थियों को बताया कि आज़ादी काफी कठिनाइयों और संघर्षों के बाद मिली और अब हमारी जिम्मेदारी है कि हम सभी एकजुट होकर इस आज़ादी को बनाएं रखने हेतु निरंतर प्रयासरत रहें। इस अवसर पर उपस्थित सभी शिक्षक गणों एवं अभिभावकों द्वारा विद्यार्थियों के उत्साह और प्रदर्शित कार्यक्रमों की भरपूर सराहना की गई।