अल्मोड़ा: बीजेपी में उपेक्षा से नाराज पार्षद वंदना वर्मा ने निकाय प्रकोष्ठ के पद से दिया इस्तीफा, संगठन की अनदेखी पर जताई नाराजगी

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा नगर निगम के सेलाखोला (वार्ड संख्या 2) की पार्षद वंदना वर्मा ने भारतीय जनता पार्टी के ‘जिला निकाय प्रकोष्ठ’ की सह-संयोजिका पद से अपना इस्तीफा दे दिया है।

दिया इस्तीफा

उन्होंने पार्टी के भीतर लगातार हो रही उपेक्षा और अपमान को इस्तीफे की मुख्य वजह बताया है। पार्षद वंदना वर्मा के अनुसार, वे निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में वार्ड वासियों के सहयोग से चुनाव जीती थीं। भाजपा द्वारा दिए गए दायित्व का उन्होंने सम्मान किया, लेकिन लगातार उपेक्षा के कारण अब स्वाभिमान की रक्षा के लिए पद छोड़ रही हैं। पत्र में उल्लेख है कि पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें बार-बार अपमानित किया जा रहा था। इस बात की जानकारी संगठन के जिम्मेदार लोगों को देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई।

भेजा पत्र

यह त्यागपत्र बीजेपी के जिलाध्यक्ष महेश नयाल और दर्जा राज्य मंत्री गोविंद पिलखवाल को प्रेषित किया गया है।