उत्तराखंड: रक्षा बंधन पर बहनों को बड़ा तोहफा: रोडवेज बसों में 28-29 अगस्त को मिलेगी निशुल्क यात्रा

उत्तराखंड: भाई-बहनों के पर्व‌ रक्षा बंधन पर इस वर्ष उत्तराखंड की महिलाओं को रोडवेज बसों में सफर के लिए दो दिन मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। दोनों दिनों में महिलाओं को बस किराये में 100 प्रतिशत छूट दी जाएगी।

लिया यह निर्णय

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को दून विश्वविद्यालय में मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान इसकी आधिकारिक घोषणा की। अभी तक भाई-बहन के इस पावन पर्व पर बहनों के लिए रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा केवल एक दिन के लिए ही दी जाती थी, लेकिन शासन ने जनहित और महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस अवधि को बढ़ाकर दो दिन करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है।

दिए यह निर्देश

इस संबंध में उत्तराखंड शासन ने आदेश जारी कर उत्तराखंड परिवहन निगम को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। शासनादेश के मुताबिक, रक्षाबंधन के अवसर पर 28 और 29 अगस्त को निगम की बसों में यात्रा करने वाली महिलाओं से कोई किराया नहीं लिया जाएगा।