अल्मोड़ा में शिक्षित बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर, 03 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, टाटा मोटर्स में 200 पदों पर भर्ती

अल्मोड़ा: जनपद के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार का बेहतर अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।

इतने पदों पर भर्ती

जानकारी के अनुसार मॉडल कैरियर सेंटर और क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय अल्मोड़ा के सौजन्य से यह मेला 3 सितंबर 2026 को भिकियासैंण स्थित खंड विकास कार्यालय में आयोजित होगा। इसमें QUESS CORP (TATA MOTORS LTD), रुद्रपुर द्वारा युवाओं का चयन किया जाएगा।
• ​कुल पद: ट्रेनी के 200 पद
• ​योग्यता: 12वीं pass, ITI एवं स्नातक
• ​आयु सीमा: 18 से 23 वर्ष
• ​वेतन: ₹16,250 प्रतिमाह (नियम अनुसार ओवरटाइम और अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे)
• ​चयन प्रक्रिया: अभ्यर्थियों का चयन इंटरव्यू और परीक्षा के आधार पर होगा।

देखें संपर्क जानकारी

इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 3 सितंबर 2026 को सुबह 10:00 बजे अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों, छायाप्रतियों, बायोडाटा और 2 पासपोर्ट साइज तस्वीरों के साथ खण्ड विकास कार्यालय, भिकियासैंण में उपस्थित हो सकते हैं। रोजगार मेले में शामिल होने के लिए कोई यात्रा भत्ता (TA) देय नहीं होगा।
​प्रतिभाग करने के लिए अभ्यर्थी नेशनल करियर सर्विस पोर्टल (www.ncs.gov.in) पर अपना ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी मोबाइल नंबर 9759036349 या लैंडलाइन नंबर 05962-298040 पर संपर्क कर सकते हैं।