उत्तराखंड: अब पहाड़ों में आसमान से आएगी चिट्ठी, डाक विभाग शुरू कर रहा ‘ड्रोन डिलीवरी’, इस जिले से होगा पहला ट्रायल

उत्तराखंड: उत्तराखंड के दुर्गम और दूरस्थ पहाड़ी इलाकों तक चिट्ठियां और पार्सल पहुंचाना अब बेहद आसान होगा। इसके लिए डाक विभाग खास पहल कर रहा है। इसके लिए भारतीय डाक विभाग राज्य के कठिन भौगोलिक क्षेत्रों में ‘ड्रोन डिलीवरी’ सेवा शुरू करने की तैयारी कर रहा है।

डाक विभाग की पहल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस महत्वाकांक्षी योजना का पहला ट्रायल (पायलट प्रोजेक्ट) पौड़ी जिले से शुरू किए जाने की संभावना है। पायलट प्रोजेक्ट के तहत शुरुआती चरण में ऐसे सुदूर गांवों का चयन किया जाएगा, जहां सड़क मार्ग से डाक पहुंचाने में घंटों का समय लगता है। पौड़ी में ड्रोन डिलीवरी की सुरक्षा, समय और उपयोगिता का सफल परीक्षण होने के बाद इस सुविधा को राज्य के अन्य पहाड़ी जिलों में लागू किया जाएगा। डाक विभाग फिलहाल राज्य के संभावित ड्रोन रूट्स तैयार करने और जरूरी तकनीकी औपचारिकताओं को अंतिम रूप देने में लगा हुआ है।

मिलेगा लाभ


जिस पर बादल फटने या भूस्खलन जैसी आपात स्थितियों में जब गांवों का संपर्क पूरी तरह कट जाता है, तब ड्रोन के जरिए जरूरी दस्तावेज, दवाइयां और राहत सामग्री तुरंत पहुंचाई जा सकेगी।