अल्मोड़ा: भाई-बहन के प्यार के आगे थमेगा व्यापार: देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल का बड़ा फैसला, रक्षाबंधन पर बहनों के साथ मना सकेंगे त्योहार, नगर के सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान रहेंगे बंद

अल्मोड़ा: रक्षाबंधन के पवित्र त्योहार पर इस साल भी अल्मोड़ा के व्यापारी अपने काम-काज की चिंता छोड़ पूरे आनंद के साथ अपनी बहनों के साथ समय बिता सकेंगे।

लिया यह निर्णय

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि आगामी 28 अगस्त 2026 (शुक्रवार) को रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर अल्मोड़ा नगर के सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान पूर्ण रूप से बंद रहेंगे। नगर अध्यक्ष संजय साह ‘रिक्खू’ के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में व्यापारियों के हित और त्योहार की परंपरा को सर्वोपरि रखा गया। कहा कि जो व्यापारी भाई दूर-दराज या नगर से बाहर रहने वाली अपनी बहनों के घर जाते हैं, वे बिना किसी व्यावसायिक मानसिक दबाव के त्योहार मना सकेंगे। हर साल की भांति इस वर्ष भी व्यापार मंडल के आह्वान पर सभी व्यापारियों ने एकजुट होकर दुकानें बंद रखने पर सहमति जताई है।

की यह अपील

साथ ही व्यापार मंडल ने सभी व्यापारी बंधुओं से 28 अगस्त को प्रतिष्ठान बंद रखकर रक्षाबंधन के इस पावन पर्व को अपने परिवार के साथ हर्षोल्लास से मनाने का निवेदन किया है।

रहें उपस्थित

​इस अवसर पर देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा जिला अध्यक्ष मनोज सिंह पवार, नगर महासचिव दीप चंद्र जोशी, नगर उपाध्यक्ष दीपक जोशी, आनंद सिंह भोज, महिला नगर उपाध्यक्ष मनु गुप्ता, उपसचिव अमन टकवाल, कोषाध्यक्ष रोहित साह, महिला जिला उपाध्यक्ष व पार्षद वंदना वर्मा, जिला कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद पवार ‘भीमा’, जिला महामंत्री कांडपाल, जिला उपाध्यक्ष हिमांशु बिष्ट, जिला संगठन महामंत्री नीरज थापा ‘बिट्टू’, जिला कोषाध्यक्ष गणेश जोशी ‘गुड्डू’, जिला मंत्री दिनेश कांडपाल उपस्थित रहे।