जाॅब अलर्ट: 10वीं पास युवाओं के लिए डाक विभाग में शानदार अवसर, इंडिया पोस्ट GDS के 25 हजार से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती

नौकरी का सुनहरा अवसर सामने आया है। भारत सरकार के संचार मंत्रालय के तहत डाक विभाग (India Post) ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS भर्ती 2026) की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।

भरें जाएंगे इतने पद

इस भर्ती अभियान के माध्यम से देशभर के विभिन्न डाकघरों में 25,000 से भी अधिक रिक्त पदों को भरा जाएगा।‌ डाक विभाग द्वारा जारी इस भर्ती में मुख्य रूप से शाखा पोस्टमास्टर (BPM), सहायक शाखा पोस्टमास्टर (ABPM) और डाक सेवक के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। अरुणाचल प्रदेश, गोवा, सिक्किम और नागालैंड जैसे राज्यों के उम्मीदवारों के लिए स्थानीय भाषा को लेकर विशेष प्रावधान लागू किए गए हैं। इन राज्यों में हिंदी या अंग्रेजी के अलावा संबंधित स्थानीय जनजातीय भाषा का ज्ञान होना आवश्यक हो सकता है।
न्यूनतम योग्यता: मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (मैट्रिक) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
•  ​अनिवार्य विषय: 10वीं कक्षा में गणित और अंग्रेजी विषयों में पास होना जरूरी है।
• ​स्थानीय भाषा का ज्ञान: उम्मीदवार ने 10वीं कक्षा तक संबंधित राज्य/सर्किल की निर्धारित स्थानीय भाषा की पढ़ाई की हो।

सितंबर में शुरू होंगे आवेदन

• ​वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) शुरुआत: 31 अगस्त 2026
• ​ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत: 2 सितंबर 2026
• इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अंतिम तिथि से पहले अपना आवेदन पूरा कर सकेंगे।