उत्तराखंड: उत्तराखंड प्रीमियर लीग की तर्ज पर आयोजित होगा टी-20 क्रिकेट लीग, ऑक्शन के जरिए चुनी जाएंगी इतनी टीमें

उत्तराखंड: उत्तराखंड प्रीमियर लीग की तर्ज पर अब हरिद्वार में भी ‘टी-20 क्रिकेट लीग’ का आयोजन किया जाएगा। जिसमें जिले की प्रतिभावान क्रिकेट प्रतिभाएं‌ अपना हुनर दिखाएंगे।

दी यह जानकारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हरिद्वार क्रिकेट एसोसिएशन ने इस नई लीग की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस प्रतियोगिता का आयोजन उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन (UCA) के मार्गदर्शन में किया जाएगा। बताया कि लीग में खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल/सिलेक्शन कैंप आयोजित किए जा रहे हैं।
• ​कुल टीमें: प्रतियोगिता में कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी।
• ​टीम कॉम्बिनेशन: प्रत्येक टीम में 4 बोर्ड प्लेयर शामिल होंगे, जबकि शेष खिलाड़ियों का चयन आयोजित कैंपों के जरिए होगा।
• ​ऑक्शन प्रक्रिया: खिलाड़ियों के चयन के बाद टीमों की फ्रेंचाइजी ऑक्शन (नीलामी) प्रक्रिया में हिस्सा लेकर अपनी टीमें तैयार करेंगी।

100 स्पोर्ट्स बनेगी सहयोगी साथी

एसोसिएशन के सचिव अमित राय ने जानकारी दी कि इस आयोजन में ‘100 स्पोर्ट्स प्रा. लि.’ सहयोगी भूमिका निभाएगी। जिले की सभी क्रिकेट अकादमियों और विभिन्न कॉलेजों के प्रतिभावान खिलाड़ी इन कैंपों में भाग ले सकते हैं।