दीजिए बधाई; हल्द्वानी के लक्ष्यराय चंदानी संभालेंगे भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम की कमान, ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए नियुक्त हुए कप्तान

हल्द्वानी: उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर के प्रतिभाशाली क्रिकेटर लक्ष्यराय चंदानी को बधाई दीजिए। उन्हें ऑस्ट्रेलिया में सितंबर से शुरू हो रही अंडर-19 वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है।

कप्तान नियुक्त

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वहीं, मल्टी-डे (टेस्ट) मैचों में उन्हें उपकप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए चुनी गई इस भारतीय अंडर-19 टीम में पूर्व दिग्गज भारतीय क्रिकेटर राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग के बेटे भी शामिल हैं। लक्ष्यराय ने कमलुवागांजा स्थित जीएनजी अकादमी में कोच अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में क्रिकेट की बारीकियां और मैदान की रणनीतियां सीखीं। कोच अभिषेक कुमार ने बताया कि इससे पहले श्रीलंका दौरे पर भी लक्ष्य ने अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचा था। जिसमें वनडे सीरीज में 2 अर्धशतक, जबकि टेस्ट मैचों में 1 दोहरा शतक और 1 शतक जमाया।

खुशी की लहर

लक्ष्य को कप्तान बनाए जाने पर बीसीसीआई (BCCI) के पूर्व उपाध्यक्ष महिम वर्मा, क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (CAU) के अध्यक्ष दीपक मेहरा, सचिव किरण वर्मा सहित कमल पपनै, हर्ष गोयल, दिग्विजय कनवाल, पूजा कांडपाल, लीला कांडपाल, नरेंद्र अधिकारी, आनंद बिष्ट, मनोज भट्ट और नितिन मौर्य ने शुभकामनाएं दी हैं।