उत्तराखंड में अवैध मदरसों पर शिकंजा,  अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण की छापेमारी, हरिद्वार में दो सील, ऊधम सिंह नगर के 7 मदरसे बंद करने की सिफारिश

उत्तराखंड: उत्तराखंड में मदरसा शिक्षा बोर्ड को समाप्त कर 1 जुलाई 2026 को गठित किए गए उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण ने राज्य में बिना मान्यता और पंजीकरण के चल रहे अवैध मदरसों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है।

की यह कार्यवाही

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें प्राधिकरण की सिफारिश पर शनिवार को शिक्षा महानिदेशक आकांक्षा कौंडे और हरिद्वार जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने मंगलौर क्षेत्र में छापेमारी की और दो अवैध मदरसों को सील कर दिया। वहीं, दो अन्य मदरसों को सोमवार तक अपने वैध अभिलेख प्रस्तुत करने की अंतिम चेतावनी दी गई है। प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. सुरजीत सिंह गांधी ने इस कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि की है।

यहां 7 मदरसों को बंद करने की सिफारिश

प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. सुरजीत सिंह गांधी ने बताया कि ऊधम सिंह नगर जिले में भी 7 अवैध मदरसों के संचालन का मामला प्रकाश में आया है। इन्हें तुरंत बंद कर सील करने के लिए संबंधित जिला प्रशासन को सिफारिश भेजी गई है। जाँच में पाया गया कि इन संस्थानों में शिक्षा विभाग द्वारा तय मुख्यधारा की शिक्षा के स्थान पर केवल धार्मिक शिक्षा पर बल दिया जा रहा था।