उत्तराखंड: भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, बागेश्वर और नैनीताल जिले में कल 31 अगस्त को स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

उत्तराखंड: मौसम विभाग, देहरादून द्वारा जारी भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए उत्तराखंड के बागेश्वर और नैनीताल जिलों में कल सोमवार, 31 अगस्त 2026 को कक्षा 1 से 12 तक के सभी शासकीय, अशासकीय, निजी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में 1 दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।

बागेश्वर व नैनीताल में कल स्कूलों में अवकाश घोषित

बागेश्वर जिला: जिला मजिस्ट्रेट/अध्यक्ष (जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण) अनुराधा पांडे/अपूर्वा पांडे द्वारा जारी आदेश के अनुसार, छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र 31 अगस्त को बंद रहेंगे। आदेश का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
नैनीताल जिला: जिला मजिस्ट्रेट/अध्यक्ष ललित मोहन रयाल द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि बारिश, भूस्खलन और नदियों-नालों के उफान की आशंका को देखते हुए 31 अगस्त को कक्षा 1 से 12 तक के स्कूलों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। यहाँ शिक्षकों और कार्यालय स्टाफ के लिए भी छुट्टी रहेगी। हालांकि, नैनीताल शहर के ऐसे आवासीय स्कूलों पर यह लागू नहीं होगा जहाँ छात्र और आवासीय सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध हैं।