अल्मोड़ा: भारी बारिश की चेतावनी: जिले में कल 31 अगस्त को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद​

अल्मोड़ा: मौसम विभाग की ओर से जारी भारी बारिश की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने कल 31 अगस्त 2026 को जिले के सभी शिक्षण संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में 1 दिन का अवकाश घोषित किया है।

मौसम विभाग का अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून द्वारा 30 अगस्त को जारी पूर्वानुमान के अनुसार, 31 अगस्त को उत्तराखंड के देहरादून, बागेश्वर, चमोली, नैनीताल, अल्मोड़ा, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, चम्पावत और उधमसिंह नगर में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तीव्र से अति तीव्र वर्षा होने की संभावना जताई गई है। जिस पर अल्मोड़ा जिले के सभी शासकीय, अशासकीय, निजी विद्यालय (कक्षा 01 से 12 तक) और सभी आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। आदेश का पालन न करने या विचलन की स्थिति में संबंधित संस्थान या अधिकारी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।