31 अगस्त: आज का इतिहास, आज की तारीख पर दर्ज है यह अन्य महत्‍वपूर्ण घटनाएं, एक क्लिक में देखिए

आज 31 अगस्त 2026 है। देश-दुनिया के इतिहास में आज की तारीख में प्रमुख घटनाएं घटी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 31 अगस्त की तारीख पर दर्ज अन्य महत्‍वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।

अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं

📗📗 अमरीकी टेनिस चैंपियनशिप: 1881 में आज ही के दिन अमेरिका में पहली टेनिस चैंपियनशिप आयोजित की गई थी।

📗📗रेडियो समाचार: 1920 में अमेरिकी शहर डेट्रॉइट में रेडियो पर पहली बार समाचारों का प्रसारण किया गया था।

📗📗राज्य पुनर्गठन विधेयक: 1956 में भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने राज्य पुनर्गठन विधेयक को मंजूरी दी थी।

📗📗मलेशिया की स्वतंत्रता: 1957 में फेडरेशन ऑफ मलाया को ब्रिटेन से आजादी मिली थी, जिसे वर्तमान में मलेशिया कहा जाता है।

📗📗त्रिनिदाद और टोबैगो: 1962 में कैरिबियाई देश टोबेगो एवं त्रिनिदाद ब्रिटेन से स्वतंत्र हुए थे।

📗📗राजकुमारी डायना का निधन: 1997 में ब्रिटेन की राजकुमारी डायना का पेरिस में एक कार दुर्घटना में निधन हो गया था।