अल्मोड़ा में बड़ा हादसा: उडयूडा में घर पर गिरा भूस्खलन का मलबा, तीन जिंदगियां फंसी, राहत कार्य जारी

अल्मोड़ा: उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में जारी मूसलाधार बारिश आफत बनकर बरस रही है। अल्मोड़ा जिले में बीते कल रात से लगातार बारिश का दौर जारी है। वहीं जिले के हवालबाग ब्लॉक अंतर्गत उडयूडा गांव में बारिश के बाद अचानक आए मलबे की चपेट में एक आवासीय मकान आ गया।

राहत बचाव कार्य जारी

जानकारी के अनुसार इस हादसे में घर के भीतर मौजूद तीन लोगों के मलबे में दबने की खबर सामने आ रही है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसडीआरएफ (SDRF), जिला आपदा प्रबंधन टीम और स्थानीय पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचे। आपदा प्रबंधन टीम और एसडीआरएफ के जवान भारी बारिश और दुर्गम परिस्थितियों के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं। मलबे को हटाकर दबे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास तेजी से किए जा रहे हैं।