विज़न और मॉडल फोकस: “अल्मोड़ा बनेगा कृषि का ‘मॉडल जिला’, किसानों की आय बढ़ाने के लिए गठित होगी स्पेशल टास्क फोर्स, संयुक्त सचिव ने दिए यह निर्देश

अल्मोड़ा: केंद्र सरकार की संयुक्त सचिव राधिका झा ने विकास भवन में ‘प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना’ की गहन समीक्षा की।

दिए जरूरी निर्देश

इस बैठक का मुख्य उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना, खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना और जिले की भौगोलिक परिस्थितियों के अनुकूल कृषि विकास को रफ्तार देना रहा। संयुक्त सचिव ने स्पष्ट निर्देश दिए कि अल्मोड़ा को कृषि क्षेत्र में एक मॉडल जिले के रूप में विकसित किया जाए। जिलाधिकारी अंशुल सिंह और मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा ने प्रेजेंटेशन के जरिए कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य व सहकारिता विभाग की प्रगति और व्यावहारिक चुनौतियों की जानकारी दी। बताया कि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय के लिए जनपद स्तर पर विशेष टास्क फोर्स गठित की जाएगी। साथ ही जिले की स्थानीय आवश्यकताओं और भौगोलिक चुनौतियों को देखते हुए लक्ष्य-आधारित माइक्रोप्लान तैयार कर उसे धरातल पर उतारने के निर्देश दिए गए। वहीं संयुक्त सचिव ने अधिकारियों को योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करने और विभागीय प्रयासों को धरातल पर परिणाम में बदलने की हिदायत दी।

रहें मौजूद

इस समीक्षा बैठक में अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र और परियोजना निदेशक के.एन. तिवारी समेत सभी संबंधित विभागों के उच्चाधिकारी मौजूद रहे।