उत्तराखंड मौसम अपडेट: इन‌ जिलों में भारी बारिश का ‘ऑरेंज’ अलर्ट, बाढ़ और लैंडस्लाइड का भी खतरा, नदी-नालों के पास जाने पर रोक

सितंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मानसून ने फिर जोर पकड़ लिया है। कई जिलों में भारी बारिश के दौर जारी हैं। साथ ही आने वाले दिनों में भी भारी बारिश से राहत मिलने के आसार कम हैं। उत्तराखंड में आने वाले दिनों में मौसम खराब रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आज बुधवार को राज्य के 10 जिलों में झमाझम बारिश हो सकती है। देहरादून, टिहरी गढ़वाल, उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, चमोली, पौड़ी गढ़वाल, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत और नैनीताल में कई स्थानों पर बरसात का दौर जारी रहने की आशंका है। मसूरी, प्रतापनगर, थलीसैंण, धुमाकोट, रानीखेत, लोहाघाट, भीमताल और आसपास के क्षेत्रों में तेज बारिश के साथ कुछ जलग्रहण क्षेत्रों में अचानक बाढ़ का खतरा बना रह सकता है। पहाड़ी इलाकों में लोगों को सतर्क रहने और नदी-नालों के आसपास जाने से बचने की सलाह दी गई है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिस पर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।