हल्द्वानी: मसूरी कांड के शहीदों को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि, सपनों का उत्तराखंड बनाने का लिया संकल्प

हल्द्वानी: उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन के ऐतिहासिक मसूरी कांड के शहीदों को याद करते हुए हल्द्वानी स्थित राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

दी श्रद्धांजलि

इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने शहीदों की तस्वीरों पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके अतुलनीय बलिदान को नमन किया। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद के अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने कहा कि वर्तमान उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों के लंबे संघर्ष, त्याग और सर्वोच्च बलिदान की देन है। उन्होंने जोर देकर कहा कि मसूरी कांड के वीर शहीदों की शहादत प्रदेश के इतिहास में हमेशा स्वर्ण अक्षरों में दर्ज रहेगी। शहीदों के संघर्ष और योगदान की गाथा को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सभी का नैतिक दायित्व है। इस मौके पर सभी उपस्थित लोगों ने शहीद आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप समृद्ध और सशक्त उत्तराखंड के निर्माण का संकल्प लिया।


रहें मौजूद

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाजपा नैनीताल जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, राज्य स्तरीय खेल परिषद के उपाध्यक्ष मोहन पाठक, वरिष्ठ आंदोलनकारी जगमोहन चिलवाल, डॉ. बालम सिंह बिष्ट, दान सिंह बिष्ट, नरेश भट्ट, अधिवक्ता नरेश कांडपाल, राजेंद्र सिंह बिष्ट, डॉ. हरीश पाल, डी.एन. जोशी, पूर्ण चंद्र दानी, उमेश बेलवाल, जगदीश सिंह बिष्ट, देवी दत्त धौंडियाल, वीरेंद्र सिंह परिहार, दीपक रौतेला और रजत पंत सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।