क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए वनडे मुकाबले खेले गए। जिसमें इंग्लैंड ने भारत को तीसरे वनडे में 27 रनों से हरा दिया। इसी के साथ मेजबानों ने 2-1 से तीन मैचों की वनडे सीरीज जीत ली।
इंग्लैंड की जीत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 50 ओवर में 3 विकेट पर 387 रन बनाए व भारत को जीत के लिए 388 का टारगेट दिया। यह वनडे में लॉर्ड्स में सबसे बड़ा स्कोर रहा। इसके जवाब में भारत ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 360 रन ही बना पाई। जो रूट को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया जबकि तीसरे मैच के लिए जैकब बेथेल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। रविवार (19 जुलाई) को लंदन के लॉर्ड्स स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने 50 ओवर में तीन विकेट पर 387 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम निर्धारित ओवरों में सात विकेट पर 360 रन ही बना सकी। जिसमें कप्तान गिल ने इस मैच में 53 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और 77 रन बनाकर आउट हुए। रोहित शर्मा ने 50 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया और ये रोहित के करियर का 63वां अर्धशतक भी रहा। इसके बाद रोहित ने अपना शतक 84 गेंदों पर लगाया और 110 गेंदों पर 138 रन बनाकर आउट हुए। विराट कोहली ने 46 गेंदों पर छक्के के साथ अर्धशतक पूरा किया और 74 रन बनाकर आउट हुए। इशान किशन 14 रन जबकि श्रेयस अय्यर बिना खाता खोले आउट हुए। केएल राहुल 12 रन बनाकर आउट हुए जबकि अक्षर पटेल ने 2 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए सैम करन ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। इंग्लैंड के लिए बेन डकेट ने 141 रन बनाए। जैकब बेथल ने 91 रन बनाए। जो रूट ने नाबाद 74 और जोस बटलर ने नाबाद 41 रन 13 गेंद पर बनाए। हैरी ब्रूक 14 रन बनाकर आउट हुए। भारत के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 विकेट लिए। प्रिंस यादव ने 1 विकेट लिए। वहीं सैम करन की घातक गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड ने भारत को तीसरे वनडे में 27 रनों से हरा दिया। इसी के साथ मेजबानों ने तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली।
भारत टीम
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, इशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, गुरनूर बरार, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।
इंग्लैंड टीम
बेन डकेट, जैकब बेथल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टंग।