उत्तराखंड: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने वाहन चालक/प्रवर्तन चालक भर्ती परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए दस्तावेज़ सत्यापन की तिथियों और दिशा-निर्देशों की घोषणा कर दी है।
कार्यक्रम जारी
जिसमें आयोग द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, अभ्यर्थियों के अभिलेखों की जांच 8 सितंबर 2026 से 11 सितंबर 2026 तक देहरादून स्थित आयोग कार्यालय में आयोजित की जाएगी।
• क्र.सं. 01 से 24 तक: 8 सितंबर 2026 (मंगलवार)
• क्र.सं. 25 से 48 तक: 9 सितंबर 2026 (बुधवार)
• क्र.सं. 49 से 72 तक: 10 सितंबर 2026 (बृहस्पतिवार)
• क्र.सं. 73 से 97 तक: 11 सितंबर 2026 (शुक्रवार)
महत्वपूर्ण निर्देश
• समय और स्थान: चयनित अभ्यर्थियों को नियत तिथि पर सुबह 9:30 बजे आयोग कार्यालय (निकट-महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, थानो रोड, रायपुर, देहरादून) में उपस्थित होना अनिवार्य है।
• आवश्यक दस्तावेज: अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, स्थाई निवास प्रमाण पत्र, आरक्षण संबंधी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) और आवेदन पत्र में अंकित योग्यताओं के प्रमाण पत्रों के साथ-साथ इन सभी की दो-दो स्व-प्रमाणित (Self-Attested) प्रतियां तथा 6 पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाने होंगे।
• ऑनलाइन वरीयता (Preference): अभ्यर्थियों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (www.sssc.uk.gov.in) पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से पदों/विभागों की वरीयता भरनी होगी और उसकी प्रिंट कॉपी सत्यापन के समय प्रस्तुत करनी होगी।